आग

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश

सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में त्वरित निकासी की तैयारियों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button