फर्नीचर के शोरूम में लगी आग, एक झुलसा
रुड़की । ननहेड़ा अनंतपुर गांव स्थित एक फर्नीचर शोरूम में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0 0 Less than a minute
