सड़क निर्माण कार्य से बिटुमेन (कोलतार) के ड्रम चोरी करने वालों पर गैरसैंण पुलिस का शिकंजा
दिनांक 09.06.2026 को वादी महेंद्र सिंह पुत्र स्व0 माधो सिंह निवासी ग्राम थैंग, तहसील ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली द्वारा कोतवाली गैरसैंण में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अंतर्गत मलगुड-मज्याड़ी मोटर मार्ग, आदिबद्री क्षेत्र में रिलेमिंग एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दिनांक 30.05.2026 की रात्रि में निर्माण स्थल से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिटुमेन (कोलतार) के 20 ड्रम चोरी कर लिए गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली गैरसैंण में मु0अ0सं0 16/2026, धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर जांच प्रारम्भ की गई।
गैरसैंण पुलिस द्वारा स्थानीय सूचनाओं एवं गहन पूछताछ के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 जून 2026 को अभियोग से संबंधित एक आरोपी मोहतसिम पुत्र इरशाद निवासी ग्राम छतौली मुगल, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से चोरी किए गए 03 बिटुमेन ड्रम बरामद किए गए जिसपे चालानी कार्यवाही की गयी।
पूछताछ के दौरान मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के भी तथ्य सामने आए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी एवं अन्य आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम
1- अपर उपनिरीक्षक अनिल आगरी
2- हेड कांस्टेबल राकेश सिंह
3- कांस्टेबल राकेश कोहली