लगातार हो रही बारिश के कारण नैनबाग क्षेत्र अंतर्गत NH 507 विकासनगर–यमुनोत्री मार्ग पर मसूरी बैंड के पास तीन स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
सूचना प्राप्त हुई है कि अब सिर्फ मसूरी बैंड के पास बचा है मार्ग खोलने के लिए वहां जेसीबी मशीन पहुंच गई है शीघ्र ही मार्ग यातायात हेतु खुलवा रहे हैं ।
पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों की सहायता से मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि मार्ग पूरी तरह सुचारू होने तक सावधानी बरतें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। कृपया प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

