🙏 कैंची धाम में आस्था का महासंगम 🙏
आज प्रातः 05:00 बजे बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलते ही विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे हजारों भक्त बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस कर्मी एवं वॉलिंटियर्स लगातार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें, निर्धारित रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोग करें।



