देहरादून । विगत 13 जून को बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन और आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस घटना में नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है।
विदित है कि 13 जून की शाम के समय सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद हो गया था। जिसके बाद एक पक्ष के रज्जाक पुत्र मासूम, अमन पुत्र मासूम, यूनूस पुत्र महबूब, जावेद पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शम्स, शहबाज , शराफत अली पुत्र स्व. लियाकत, मासूम पुत्र स्व. महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज,शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के तीन भाईयों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। जिसके बाद ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। विनोद भाजपा से जुड़ा हुआ था। जिसके बाद बैरागीवाला में जमकर बबाब हुआ था। घटना के अगले दिन भारी संख्या में भीड़ ने आरोपियों के घर तोड़फोड कर आग लगा दी थी। साथ ही प्रशासन ने भी आरोपियों के मकानों पर बुल्डोजर चला दिया। इस दौरान बैरागीवाला में तीन दिन तक तनाव की स्थिति बनी रही।
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल घटना में शामिल छह आरोपियों रज्जाक पुत्र मासूम,सलमान पुत्र युनुस,जावेद पुत्र मासूम,शहबाज पुत्र शहीद, इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन, इन्तजार पुत्र जमील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद प्रकरण में नामजद व फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिशें होती रही। पुलिस की ओर से लगातार किये जा रहे प्रयासों के बाद पुलिस ने गुरुवार को घटना में शामिल मुख्य आरोपी अमन पुत्र मासूम निवासी ग्राम बैरागीवाला सहित दो अन्य साथियों, सावेज पुत्र अल्लारक्खा निवासी ग्राम बैरागीवाला, व आजम आजम पुत्र युनूस निवासी ग्राम बैरागीवाला को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार है।
0 1 1 minute read
