🚨 सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! नशे में गाड़ी दौड़ाई तो सीधे सीज हुए वाहन।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 चालकों के वाहन सीज, 124 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।
⚠️ ओवरस्पीडिंग से लेकर खतरनाक ड्राइविंग तक, यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पौड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में की जा रही इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीमों द्वारा दैनिक चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 124 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 09 वाहन चालकों (कोटद्वार-06, यातायात कोटद्वार-03) के वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग 02, ओवरस्पीडिंग- 04, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले-33, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग-02 तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले06 चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई।