क्राइम

वाहन लूट के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

 

*वाहन लूट के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*पकड़े गए आरोपी पर 5000/- का ईनाम घोषित, लगातार चल रहा था फरार, बार-बार बदल रहा था ठिकाने*

*पकड़े गए ईनामी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद*

दिनांक – 24/09/2026 को वादी पंकज कुमार पुत्र ताहर सिंह निवासी आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि रानी रो नदी के पास समय करीब 13.30 बजे चार अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा तमंचे के बल पर वादी से पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट कर ले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309 (4)BNS बनाम चार अज्ञात लोग पंजीकृत किया गया।

वारदात में शामिल 5000/- के ईनामी सहित 03 आरोपियों को पहले ही गिऱफ्तार कर जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी रखते हुए उक्त इनामी आदित्य वशिष्ठ उर्फ़ पंडित को औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया।

*बरामदगी*

घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस

*नाम पता गिरफ्तार इनामी-*
आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित पुत्र अमित वशिष्ट निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष ।

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1-दीपक पुत्र दलीप कुमार निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेहपुर सीकरी उ०प्र० हाल निवासी विष्णुलोक कालोनी, रानीपुर, जनपद हरिद्वार
2- आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर, थाना पौडी जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी म०नं० 1028 विष्णुलोक कालोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार
3- सुशान्त झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल निवासी म०नं0-62-ए, शिवरतन सिटी नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री प्रवीण बिष्ट
3- उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
4- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
5- हेड कांस्टेबल संजय
6- हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक
7- हेड कांस्टेबल सोहना राणा
8- कांस्टेबल मनीष कुमार
9- कांस्टेबल वसीम (सीआईयू हरिद्वार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button