ऑपरेशन प्रहारः चोरी के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनों तथा सामग्री की चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बीते 21 जुलाई 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी पर निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनों एवं उपकरणों की चोरी से संबन्धित अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त 1 अभियुक्त को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि प्रकरण में चोरी का मुख्य आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी और जानकारी जुटाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त अमित कुमार(36 वर्ष) को दिनांक 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान तथा मशीने बरामद की गई