आंदोलन

पेयजल को लेकर किया प्रदर्शन

पेयजल को लेकर किया प्रदर्शन

टिहरी। पट्टी भरपूर की बमाणा ग्राम पंचायत के देवल्ड गांव में पिछले दो हफ्ते से जलापूर्ति ठप्प होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मवेशियों सहित जल संस्थान कार्यालय ,देवप्रयाग में प्रदर्शन किया। समाजसेवी व पूर्व प्रधान रतन सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा विभागीय लापरवाही पर रोष जताते जबरदस्त नारेबाजी की। पूर्व प्रधान रतनसिंह ने कहा कि दो हफ्ते से टूटी पाइप लाइन की सुध नहीं लिए जाने से पूरा देवल्डगांव पानी की कमी से जूझ रहा है। बरसात में उगी झाड़ियों के कारण ग्रामीण गुलदार के डर से दूर स्थित स्रोतों से भी पानी नहीं ला पा रहे है।वहीं मवेशियों को बारिश का पानी जुटाकर पिलाना पड़ रहा है।ग्रामीण महिलाओ ने कहा कि उन्हें खाना बनाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताते ग्रामीणों ने जे ई अमित रतूड़ी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शीघ्र जलापूर्ति नहीं होने पर जलसंस्थान में धरना , प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। जे ई रतूड़ी ने देवल्ड गांव में अस्थायी जलापूर्ति के लिए टैंकर लगाने व क्षतिग्रस्त लाइन की तत्काल मरम्मत शुरू किए जाने की बात कही।वहीं एक बुजुर्ग ने टैंकर से जलापूर्ति करने पर सवाल उठाते कहा कि वह घर तक कैसे इसका पानी ढोकर ले जायेगे।उन्होंने घर के नल पर तुरंत पानी पहुंचाने की मांग की। प्रदर्शन में उपप्रधान हरि सिंह, देव सिंह, केशव सिंह, गोपाल, उम्मेद सिंह, मणी सिंह,भागू देवी,बिंदी देवी, दिक्कू देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button