टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों एवं अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
टनल में फंसे तीन श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य बचाव दल पूरी तत्परता और समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से बाहर निकाला जा रहा है, जिससे रेस्क्यू कार्य को और गति मिल सके।
इस दौरान सांसद श्री अनिल बलूनी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल भी जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

