बैठक

राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की बैठक

वन विभाग मुख्यालय देहरादून में राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में रिजर्व के निदेशक डॉ. कोको रोसे द्वारा राजाजी टाइगर रिजर्व से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस दौरान फाउंडेशन की वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना (Annual Plan of Operation – APO) को अनुमोदित किया गया।

​बैठक में राजाजी टाइगर रिजर्व में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कार्यरत महावतों के लिए प्रोत्साहन राशि तथा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से नियोजित श्रमिकों के लिए बीमा सुविधा को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही, टाइगर मॉनिटरिंग सेल के लिए GIS विशेषज्ञों एवं जूनियर रिसर्च फेलो (JRFs) की सेवाएं लिए जाने को भी मंजूरी दी गई।

​इसके अतिरिक्त वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों, वन चौकियों के रखरखाव, उनमें पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, वाहनों की खरीद, वाटरहोल्स के सुधार एवं विकास, मृदा एवं जल संरक्षण तथा भू-कटाव एवं मृदा अपरदन की रोकथाम से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सफारी एवं प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

​राजाजी टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कार्मिकों के कल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी इन निर्णयों से प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button