बैठक

पीआरडी जवानों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा

आज सचिवालय में वित्त विभाग, युवा कल्याण विभाग के सचिव व अधिकारियों और पीआरडी जवानों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक में होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता एवं अन्य सुविधाएं देने तथा 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने जैसी मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अधिकारियों को सभी मांगों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर जवानों के हित में बेहतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

पीआरडी जवान हमारे विभाग की महत्वपूर्ण ताकत हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर विषम परिस्थितियों में सेवाएं देने और चारधाम यात्रा के सफल संचालन में उनका योगदान सराहनीय है। उनकी भावनाओं और हितों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पहले भी पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आगे भी उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही मा.मुख्यमंत्री जी के स्तर पर बैठक के लिए भी समय मांगा जाएगा।

मैं सभी पीआरडी जवानों को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि सरकार और विभाग उनके साथ खड़े हैं। जवान धैर्य बनाए रखें, उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान होगा और उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर वित्त सचिव श्री दिलीप जावलकर जी, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अमित सिन्हा जी, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण सुश्री दीप्ति सिंह जी ,अपर निदेशक श्री अजय कुमार अग्रवाल जी , संयुक्त निदेशक श्री शक्ति सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी, पीआरडी संगठन के प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button