कर्मचारी

शिक्षकों की ग्रेच्युटी 25 लाख करने और सीएएस प्रोन्नति ऑफलाइन कराने की मांग

देहरादून। शिक्षकों की ग्रेच्युटी 25 लाख रुपये करने, करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत पदोन्नति प्रक्रिया ऑफलाइन कराने और गोल्डन कार्ड की राशि एकमुश्त या छह माह में लेने की मांग उठी है।

डीएवी पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में ग्रुटा की कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में इन मांगों के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से जल्द वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
ग्रुटा पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों को 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी दी गई है, जबकि इसे 25 लाख रुपये किया जाना चाहिए। वहीं, सीएएस के तहत पदोन्नति प्रक्रिया पूर्व की भांति ऑफलाइन कराने की मांग की गई। इसके लिए पूर्व में शिक्षा मंत्री की ओर से निदेशक उच्च शिक्षा को निर्देश दिए जाने का भी हवाला दिया गया। शिक्षकों का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी होने पर गोल्डन कार्ड की सुविधा प्रभावित होती है। ऐसे में इसकी राशि एकमुश्त या छह माह में लेने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
बैठक में ग्रुटा अध्यक्ष प्रो. राकेश पाठक, सचिव डॉ. दीपक भट्ट, कोषाध्यक्ष प्रो. राखी उपाध्याय, प्रो. संजय पडालिया, प्रो. रमेश शर्मा, डॉ. रूपेश त्यागी, प्रो. मनोज जादौन और डॉ. पुनीत सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button