त्यौहार

जीआरपी पुलिस लाइन हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व

💐*जीआरपी पुलिस लाइन हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व*💐
⏹️ _पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती व महिला पुलिसकर्मियों ने एक साथ मनाया तीज का त्यौहार_ ⏹️

जीआरपी पुलिस लाइन परिसर में *हरियाली तीज* के पावन अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं एवं महिला सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की तथा तीज के अवसर पर मेहंदी, झूला, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया और हरियाली तीज की परंपराओं को जीवंत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित *सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड* एवं पुलिस परिवारों द्वारा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गईं। इस *अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने मेहंदी कंपटीशन, ड्राइंग, मिस तीज,मिस ड्रेस का आयोजन किया गया*। हरियाली तीज में म0उप0 नि0 *प्रवीणा सिद्दौला को मिस तीज* का *विजेता घोषित* कर पुलिस अधीक्षक रेलवेज द्वारा सम्मानित किया गया हरयाली तीज आयोजन में श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित पत्नी जिलाधिकारी  हरिद्वार, श्रीमती सुदेश कौर माताजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती निकिता अग्रवाल पत्नी आयुष अग्रवाल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ), श्रीमती एकता जोशी पुलिस अधीक्षक 40 बटालियन हरिद्वार द्वारा भी आयोजन में शामिल हुई।सुश्री अरुणा भारती ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button