पिरान कलियर मेला क्षेत्र में दुकानों में लगी आग, फायर यूनिटों ने पाया काबू
बीती रात्रि फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि पिरान कलियर मेला क्षेत्र में दुकानों में आग लग गई है।
📞 सूचना मिलते ही मेला क्षेत्र में व्यवस्थापित तीन फायर यूनिटों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर कर्मियों ने तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लिया।
🚒 आग बुझाने के लिए दमकल वाहन मंगलौर से भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
⚡ फायर यूनिटों की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
🔎 आग लगने के कारणों की जानकारी के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।