क्राइम

शराब ठेके के पास कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या

 

रुड़की । ढंडेरा में शराब ठेके के पास कैंटीन संचालक 22 वर्षीय अमन पुत्र सुभाष निवासी ढंडेरा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में उसका साथी प्रशांत भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ढंडेरा के ठीक सामने देर रात हुई। गोलीबारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार अमन शराब ठेके के पास कैंटीन का संचालन करता था। देर रात वह अपने साथी प्रशांत के साथ कैंटीन के पास मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रशांत का उपचार चल रहा है

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर अमन की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है और हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button