क्राइम

हरिद्वार पुलिस ने 02 मोबाइल झपट्टामार को धर दबोचा*

*कोतवाली कनखल*

*ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*

*हरिद्वार पुलिस ने 02 मोबाइल झपट्टामार को धर दबोचा*

*आरोपित के कब्जे से वादियाओं से छीने मोबाइल फोन बरामद*

*पूर्व मे भी कनखल / ज्वालापुर से झपट्टामारी / लूटी / चोरी मे जा चुके है जेल दोनो है आदतन अपराधी*

*वेलकम फार्म जगजीतपुर से हुयी चोरी की मोटर साईकिल भी बरामद*

कोतवाली कनखल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.11.26 को मंगलमूर्ति कालौनी व जमालपुर से 02 महिला वादिया 02 झपट्टामार बाईक सवारों द्वारा मोबाईल फोन छीनकर भाग गये दोनों की तहरीर पर कोतवाली कनखल पर मु0अ0स0 452/26 पंजीकृत किये गये ।

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी -पतारसी कर सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया, तथा दिनांक 23.11.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर माया बिहार आम के बाग निर्माणाधीन सडक के अण्डर पास के पास दो व्यक्तियों को मोटर साईकिल के साथ पकड लिया।

जिनकी तलाशी मे दो मोबाईल बरामद हुये जिनके IMEI नम्बरों का मिलान किया गया तो वादिया शालिनी व रेनू से छिने हुये मोबाईलों से मेल हुआ व मोटर साईकिल के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी व इंजन नम्बर व चैचिस नम्बर का मिलान किया गया तो उक्त मोटर साईकिल वैलकम फार्म से चोरी हुयी मोटर साईकिल से मेल हुआ आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

*नाम पता आरोपित*
1- सावेज पुत्र मर्तजिम निवासी गाडोवाली टावर वाली गली थाना पथरी हरिद्वार।
2- दानिश पुत्र कय्यूम निवासी गाडोवाली कालीबस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1- VIVO Y28E 5G मोबाईल फोन
2- VIVO Y 19E मोबाईल फोन

*पुलिस टीम-*
1. श्री अनुज सिहं प्रभारी कोतवाली कनखल
2. उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता प्रभारी चौकी जगजीतपुर
3. उ0नि0 देवेन्द्र सिहं पाल
4. हे0का0प्रमोद कुमार
5.का0प्रलव चौहान
6. का0 गजय तोमर
7 का0बिरेन्द्र चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button