#महिलाओं की #सुरक्षा सर्वोच्च #प्राथमिकता, महिला #अपराधों के विरुद्ध सतर्क निगरानी और #सख्त कार्रवाई।
#सोशल मीडिया पर हुई #दोस्ती बनी अपराध का कारण, पौड़ी पुलिस ने #नाबालिग को #नोएडा से सकुशल किया #बरामद, मामले में संलिप्त #अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 02.09.2026 को पौड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा राजस्व पुलिस चौकी पैडल्स्यू में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 01.09.2026 को प्रातः विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। प्राप्त तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी पैडल्स्यू में मु0अ0सं0-02/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार विवेचना नियमित पुलिस को स्थानांतरित की गई।
कोतवाली पौड़ी पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा नाबालिग बालिका की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियुक्त से हुई थी। अभियुक्त द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया।प्रकरण के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, पतारसी-सुरागरसी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा नाबालिग बालिका को नोएडा, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त सुशील को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया।