तमंचा और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार,
लक्सर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली लक्सर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।