मौषम

दून में तेज बारिश से बढ़ी मुसीबत

दून में तेज बारिश से बढ़ी मुसीबत
देहरादून। दून शहर में रविवार सुबह तेज बारिश का दौर शुरू होने से कई इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर पानी जमा होने और जगह-जगह खुदाई के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कन्या गुरुकुल के बाहर, क्रॉस रोड मॉल के सामने और अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं डीएल रोड पर पाइप बिछाने के लिए की गई खुदाई से भी बारिश के दौरान आवाजाही में क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कई स्थानों पर रोड कटिंग और गड्ढों के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट, ग्रीन बिल्डिंग और अन्य विकास कार्य बारिश में प्रभावित हो रहे हैं। बारिश को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम में तैनात नगर निगम की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button