जानवर

कॉलोनी की बालकनी में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

कॉलोनी की बालकनी में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के पास रिहायशी कॉलोनी में रविवार सुबह मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया।
पास ही बह रही गंगनहर से निकल कर सुबह के समय मगरमच्छ सीधे एक घर की बालकनी में जा घुसा।
बालकनी में मगरमच्छ को घात लगाए बैठा देख परिजनों और आस पड़ोस में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम के सदस्य स्नेक मैन संतन सिंह ने मौके से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button