*कोतवाली गंगनहर*
*सघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम*
*नशा तस्कर आया गिरफ्त में, कब्जे से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद*
*नशा खरीदने और बेचने वालों पर भी कसा जा रहा है शिकंजा*
अवैध एवं आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने एवं नशा तस्करी रोकने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली गंगनहर पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है।
ताजातरीन कार्यवाही के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने पनियाला कट से पनियाला जाने वाले रास्ते पर दौराने चैकिंग दिनाँक 12.09.2026 को संदिग्ध व्यक्ति तसव्वर उर्फ लाला, जो पुलिस टीम को देख सकपकाकर भागने का प्रयास कर रहा था को घेर घोटकर पकड लिया।
सख्ती से पूछताछ तथा जामा तलाशी लेने पर संदिग्ध तसव्वर उर्फ लाला के कब्जे से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर कोतवाली पर मु0अ0सं0- 359/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित-*
तसव्वर उर्फ काला पुत्र असलम निवासी पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 35
*बरामदगी*
10.73 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम गंगनहर-*
1-उ0नि0 ब्रहमदत्त बिलज्वाण
2-हे0का0 अरविन्द कुमार
3-हे0का0 युनुस