शिक्षा

19 और 20 सितंबर को होगा आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह

19 और 20 सितंबर को होगा आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह

रुड़की। आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि समारोह में कुल 2701 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। 19 सितंबर को स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी, जबकि 20 सितंबर को स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल अजीत डोभाल होंगे। दूसरे दिन उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में 1277 यूजी और 518 पीएचडी विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

प्रो. केके पंत ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना संस्थान के लिए गर्व की बात है। आईआईटी रुड़की विभिन्न क्षेत्रों में शोध और तकनीकी कार्य कर रहा है। अर्धकुंभ सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी संस्थान द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button