जानवर हमला

गुलदार के हमले में महिला घायल पौड़ी।

पौड़ी के कंडी गांव निवासी महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को ज़िला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। महिला पर गुरुवार शाम को गुलदार ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह गौशाला से घर आ रही थी। ग्राम प्रधान चवथ शंकर नौटियाल ने बताया है कि हमले के बाद एक बार फिर गुलदार की दहशत हो गई हैं। पौड़ी अस्पताल के सीएमएस डॉ एलडी सेमवाल ने बताया कि कंडी निवासी इंदु देवी के मुंह आदि पर चोट आई हैं। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button