क्राइम

216 कैप्सूल और 350 नशीली गोलियां बरामद, मेडिकल संचालक गिरफ्तार 

216 कैप्सूल और 350 नशीली गोलियां बरामद, मेडिकल संचालक गिरफ्तार

पथरी के ग्राम ऐथल में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को 566 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल ट्रामाडोल एचसीएल और एसिटामिनोफेन कैप्सूल के नौ पत्ते और अल्प्राजोलम गोलियां आईपी 0.5 मिलीग्राम के सात पत्ते बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर पुलिस टीम के साथ ग्राम ऐथल में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान क्लासिक मेडिकल के बाहर दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति गली की तरफ भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान तौफीक 33 वर्ष पुत्र अल्ला दिया, निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसकी क्षेत्र में क्लासिक मेडिकल के नाम से दवाई की दुकान है। तलाशी के दौरान तौफीक के पास सफेद प्लास्टिक की पन्नी मिली, जिसमें दो दवा के डिब्बे रखे थे। इनमें 216 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल और 350 अल्प्राजोलाम गोलियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, दवाओं को रखने का लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क कर दवाओं की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं को नारकोटिक्स से संबंधित बताते हुए एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आने की जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने दवाएं एआई मेडिकल स्टोर, बसेड़ी लक्सर से तौसीफ उर्फ काका से खरीदने की बात बताई। पुलिस ने तौफीक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button