सम्मान

मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके साथ संवाद किया।

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके साथ संवाद किया।

इस दौरान मातृशक्ति ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपने अनुभवों को साझा करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। माताओं-बहनों के अनुभव सुनकर यह स्पष्ट हुआ कि सरकार द्वारा जिस संकल्प के साथ योजनाएं प्रारंभ की गई थीं, उनका लाभ आज धरातल पर मातृशक्ति तक पहुंच रहा है।

मातृशक्ति द्वारा जिस आत्मीयता और लगाव के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया, वह भावुक करने वाला क्षण रहा। राज्य की मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकताओं में है। इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मातृशक्ति से मिले अपार स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन के लिए हृदय से आभार। कार्यक्रम में विधायक Mahant Daleep Rawat जी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं त्रिकोण सोसाइटी की निदेशक Neha Sharma जी सहित अन्य सम्मानितजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button