इंडिया गठबंधन ने वोट चोरी मामले में मार्च निकाला
टिहरी। इंडिया गठबंधन के से जुड़े लोगों ने नई टिहरी हनुमान चौक से डाइजर होते हुए कलेक्ट्रेट तक मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के तिराहे ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पुतला भी दहन किया। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा वोटो की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गत कई वर्षों से भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लग रहे जो सही साबित हो गया है। कहां की जब तक लोगों के मातो के चोरी का काम जारी रहेगा, इंडिया गठबंधन दल से जुड़े लोग सड़कों पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, भीम लाल आर्य, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौटियाल, भगवान सिंह राणा, चिंतामणि थपलियाल, कुलदीप पंवार, प्रवीण भंडारी ,आशा,राकेश राणा, रावत ,शगुफ्ता परवीन, ममता उनियाल, लखबीर चौहान, नरेंद्रचंद्र रमोला, आदि मौजूद थे।
