नर्सिंग एकता मंच ने दी चेतावनी, मांगें न मानी तो तेज होगा आंदोलन
देहरादून। नर्सिंग एकता मंच, उत्तराखंड की बुधवार को प्रेस क्लब में अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों ने सरकार की वर्तमान भर्ती नीति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए, एकता विहार में चल रहे आंदोलन को और व्यापक बनाने की रणनीति पर मंथन किया।
मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बेरोजगारों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो एकता विहार में जारी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसका परिणाम सरकार को वर्ष 2027 में देखने को मिलेगा।
बैठक में नर्सिंग भर्ती, न्यायालयीन प्रकरण, 32 लाख प्रकरण और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर सचिव राजेंद्र कुकरेती, मुकेश रामोला, अनिल रामोला, जतिन, नितेश व्यास, सपना व प्रीति सहित कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। मंच ने स्पष्ट किया कि युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
0 0 1 minute read