1.14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार,
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत में ऑनलाइन ठगों ने एक युवक से 1.14 लाख की ठगी कर ली। आरोप है कि ठगों ने युवक को गलत पहचान बताकर धोखे में लिया और उससे रकम हासिल कर ली। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दि है।
ऑनलाइन ठगी के एक मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित कुमार गौरव पुत्र स्व सुधीर कुमार सक्सेना निवासी बी-19, धीरवाली ज्वालापुर की जीरो एफआईआर देहरादून से कोतवाली पहुंची है। शिकायत के अनुसार, किसी अज्ञात ठगों ने गलत पहचान बताकर पीड़ित को धोखे में लिया और उससे 1,14,498 रुपये हासिल कर लिए। आरोप है कि ठगी के दौरान फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का उपयोग कर दस्तावेजों को वास्तविक दर्शाया गया। वहीं एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि साइबर थाना देहरादून से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर ठगी से जुड़े तथ्यों, डिजिटल साक्ष्यों और लेनदेन की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।