मशक गांव में चालदा महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
जौनसार-बावर के मशक गांव में गुरुवार को छत्रधारी चालदा महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में बौठा महासू देवता मंदिर हनोल और चालदा महासू देवता पश्मी से देव चिन्ह और डोरिये पूजा-अर्चना के लिए लाए गए। देव चिन्हों के गांव पहुंचते ही चार महासू देवता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
