भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. सतारूढ़ पार्टी ने युवाओं पर बहुत बड़ा दांव खेला है. पार्टी ने जो अपनी पहली लिस्ट जारी की है उसमें आधे उम्मीदवार 50 से कम उम्र के हैं जबकि भाजपा ने अपने 20% सांसदों के टिकट काटे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे.
0 7 Less than a minute

