पौड़ी पुलिस ने #धोखाधड़ी,आबकारी एक्ट व #चेक_बाउंस सम्बन्धी मामले में 02 #वारंटियों को किया #गिरफ्तार।
थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी से जारी वारंण्ट N.B.W वाद संख्या-173/ 2023, धारा-420/468 IPC एवं 60(1) आबकारी अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त लोकेश थापा, निवासी- आई0टी0 पार्क, सहस्त्रधारा देहरादून को तथा कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी वारंट वाद संख्या- 2091/2023, धारा-138 NI Act सम्बन्धित वारंटी अभियुक्ता संगीता देवी निवासी-पदमपुर सुखरों कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनें गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
