Delhi,
मंडी हाउस गोल चक्कर पर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यहां से जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों और गलियों को बंद कर दिया गया है. केवल उन्हीं लोगों को आगे जाने दिया जा रहा है, जिनके पास वहां जाने का उचित कारण और वैध पहचान पत्र है. फिरोजशाह रोड, बाराखंबा रोड और कनॉट प्लेस तथा जंतर-मंतर की ओर जाने वाले अन्य रास्तों पर भी आवाजाही रोक दी गई है