2.4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास से एक युवक को 2.416 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मुन्तियाज निवासी धरमपुर सरावगी, थाना देवबंद, सहारनपुर (हाल निवासी मुकर्रबपुर, कलियर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रुड़की से गांजा लाकर कलियर क्षेत्र में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल इसरार और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।
