क्राइम

रुड़की उप कारागार के बाहर बुधवार दोपहर सवा दो बजे फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप

रुड़की उप कारागार के बाहर बुधवार दोपहर सवा दो बजे फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, वहीं जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति जेल में मिलाई करने के बाद बाहर निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि युवक ने भागकर अपनी जान बचा ली और हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button