पौड़ी गढ़वाल में मुख्यमंत्री धामी. ने साइंस म्यूजियम का उद्घाटन करने के साथ ही साइंस सिटी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न नवाचारी मॉडलों की जानकारी प्रस्तुत की गई, जो उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता का परिचायक है।
नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, क्वांटम फिजिक्स, मशीन लर्निंग और अन्य आधुनिक क्षेत्रों से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर विधायक श्री Rajkumar Pori जी, Mahant Daleep Rawat जी भी उपस्थित रहे।

