आज प्रातः सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम तत्काल रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, जहां एक व्यक्ति लगभग 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया था।
टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल सुखदेव सिंह भंडारी को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
