राजनीति

हरिद्वार में Aam Aadmi Party की बैठक, “परिवर्तन यात्रा” की तैयारी तेज

हरिद्वार में Aam Aadmi Party की बैठक, “परिवर्तन यात्रा” की तैयारी तेज….

Aam Aadmi Party Uttarakhand की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा सिसोदिया द्वारा रविवार को हरिद्वार जिले की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमा गौर सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव पूरी मजबूती और तैयारी के साथ लड़ेगी तथा इसके लिए अभी से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही पूरे उत्तराखंड में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “परिवर्तन यात्रा” की शुरुआत करेगी। इस यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए पार्टी का विजन लोगों के सामने रखा जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

#AAP4Uttarakhand
#काम_की_राजनीति
#उत्तराखंड_मांगे_केजरीवाल_मॉडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button