निरिक्षण

गंगोत्री धाम एवं गौमुख ट्रैक सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा

गंगोत्री धाम एवं गौमुख ट्रैक सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा

दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों का बढ़ाया मनोबल, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड, डॉ0 वी0 मुरुगेशन द्वारा गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग एवं गौमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं समीक्षा कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन निगरानी तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं निगरानी व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस चौकी गंगोत्री का निरीक्षण करते हुए गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं कतारबद्ध दर्शन, नदी घाटों पर विशेष सतर्कता तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया।

गौमुख ट्रैक स्थित पुलिस चौकी भोजवासा का निरीक्षण कर दुर्गम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए ट्रैकर्स, पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

गौमुख ट्रैक पर आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करने, नियमित निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर पुलिस व्यवस्था को प्राथमिकता देने की हिदायतें दीं गयी।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल, श्री विरेन्द्र पंवार (एसडीआरएफ) सहित अन्य पुलिस व एसडीआरएफ अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button