दून पुलिस में 33 इंस्पेक्टर और दरोगा बदले
देहरादून। दून पुलिस में बुधवार को 33 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए गए। सभी को नई तैनाती पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत को पुलिस लाइन से एएचटीयू प्रभारी, प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल और अरविन्द कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी को थानाध्यक्ष कालसी, कुलदीप शाह को कोतवाली से थानाध्यक्ष त्यूनी और त्यूनी के थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी को आराघर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अमित कुमार को नेहरूकॉलोनी से आईडीपीएल, सतेन्द्र सिंह को प्रेमनगर से डाकपत्थर, संदीप पंवार को डाकपत्थर से सहिया, प्रवेश रावत को राजपुर से मयूर विहार, संदीप कुमार को डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी, रवि प्रसाद को कोतवाली से आशारोड़ी, नवीन डंगवाल को रानीपोखरी से फव्वारा चौक और रघुवीर सिंह कप्रवाण को डोइवाला से हरिपुरकलां का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नरेन्द्र कोठियाल को आराघर से राजपुर एसएसआई, नीरज कठैत को सहिया से कालसी एसएसआई, संजय रावत को मयूर विहार से रायवाला एसएसआई, अमन चड्ढा को आशारोड़ी से कोतवाली नगर, धनीराम पुरोहित को फव्वारा चौक से एसओजी नगर भेजा गया है। वहीं बलदीप सिंह को रानीपोखरी एसएसआई, मनोहर नेगी को रायवाला से प्रेमनगर, नवीन जोशी को रायपुर से ऋषिकेश एसएसआई, भरत सिंह रावत को ऋषिकेश से रायपुर एसएसआई, दिनेश राणा को ऋषिकेश से मसूरी और कविन्द्र राणा को हरिपुरकलां चौकी से डोईवाला भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत को पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा तेगवाल को पुलिस लाइन से पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर और निशा पांडे को नेहरूकॉलोनी भेजा गया है। इसके अलावा तनुजा शर्मा को पटेलनगर से क्लेमनटाउन, ज्योति को राजपुर से सहसपुर, सुधा बिष्ट को सहसपुर से डोईवाला और दीप्ति जगवाण को एसआईएस शाखा से बसन्त विहार थाने में नई तैनाती मिली है।
0 1 1 minute read
