पुलिस विभाग

एसपी उत्तरकाशी एवं उत्तरकाशी पुलिस की सराहना की।

यमुनोत्री मंदिर समिति ने उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन हेतु एसपी उत्तरकाशी एवं उत्तरकाशी पुलिस की सराहना की।

जनपद उत्तरकाशी स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। चारधाम यात्रा-2026 के दौरान दोनों धामों में इस वर्ष श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। यात्रा अवधि में कुल 18,92,018 श्रद्धालुओं ने मां गंगा एवं मां यमुना के दर्शन किए। इनमें श्री यमुनोत्री धाम में 8,84,841 तथा श्री गंगोत्री धाम में 10,07,177 श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं की इस ऐतिहासिक संख्या के बावजूद दोनों धामों में यात्रा व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधन सुचारु एवं सुव्यवस्थित बना रहा।

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता एवं रावल श्री पुरुषोत्तम उनियाल ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय एवं उत्तरकाशी पुलिस के यात्रा प्रबंधन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री यमुनोत्री धाम में लगभग 8.84 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद पुलिस द्वारा यात्रा संचालन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे। इसका श्रेय उन्होंने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी रणनीति को दिया।

उन्होंने कहा कि केवल श्री यमुनोत्री धाम ही नहीं, बल्कि श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री दोनों धामों में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक संख्या के बावजूद यातायात, भीड़ प्रबंधन, यात्रा संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं उच्च स्तर की रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हुआ। चारधाम यात्रा-2026 में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सुचारु यात्रा संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था उत्तरकाशी पुलिस की प्रतिबद्धता, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिचायक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button