देहरादून। प्रदेश में रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू कराने, कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध परीक्षाएं आयोजित करने और विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर तत्काल विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ से जुड़े बेरोजगारो ने मंगलवार को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच किया ।
