कावड़

हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों के संबंध में आहूत समीक्षा बैठक में अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों, घाटों, पुलों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती के साथ CCTV कैमरों, ड्रोन एवं AI आधारित तकनीक से 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और कमी पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

अधिकारियों को कांवड़ मार्गों, शिविरों एवं विश्राम स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने एवं प्रमुख स्थलों पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा जाए एवं रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप अतिरिक्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj जी, श्री Madan Kaushik जी, श्री Ram Singh Kaira जी, श्री Pradeep Batra जी,  विधायक श्री Adesh Chauhan जी समेत अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button