श्रीदेव सुमन दिवस पर उत्तरकाशी में अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी, माल्यार्पण, पौधारोपण तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निबंध, चित्रकला, भाषण और नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को श्रीदेव सुमन के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।