यमकेश्वर के मंदिरों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के दो मंदिरों में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने मंदिर से चोरी का सामान व नकदी बरामद की है। पूछताछ में पहचान हितेंद्र सिंह नेगी निवाीस ग्राम ठांगर, यमकेश्वर, पौड़ी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक यमकेश्वर थाने में 17 अगस्त को देवेंद्र प्रसाद बड़ोनी और राजेश खत्री ने बदयूंन के चंडी मंदिर व निशनी के हनुमान मंदिर में दानपात्र से चोरी की शिकायत दी थी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर पहचान के प्रयास में जुटी थी। मंगलवार को चोरी में संलिप्त आरोपी हितेंद्र सिंह नेगी को दानपात्र और तीन हजार रूपये से अधिक की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
0 0 1 minute read