चमोली जिले में भालू के हमले थम नहीं रहे हैं। गुरुवार को भालू के आतंक और हमले का मामला फिर सामने आया।
40 वर्षीय दिलबर सिंह पुत्र राजे सिंह ग्राम बूरा आज सुबह अपने खेत में जा रहे थे, तभी अचानक जंगल से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दिलबर सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।