चुनाव

उफरैंखाल महाविद्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर लॉटरी से निकले परिणाम

उफरैंखाल महाविद्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर लॉटरी से निकले परिणाम ,
अंजली अध्यक्ष तो पंकज सचिव बने
पौड़ी। पौड़ी के राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर लॉटरी से चुनाव परिणाम घोषित करने पड़े।दोनों ही पदों पर एक समान 61-61 वोट प्रत्याशियों को पड़े थे। कॉलेज में अध्यक्ष यूआर और कोषाध्यक्ष पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशी जीते जबकि एनएसयूआई को सचिव और सह सचिव पदों पर जीत हासिल हुई।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने सतीश चंद्र जोशी ने बताया कि लॉटरी के जरिए अध्यक्ष पद पर अंजली ने जीत हासिल की जबकि पिंकी को हार का सामना करना पड़ा।वहीं उपाध्यक्ष पद कविता जीत ने जीता। तो नीलम हार गई। सह सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित पार्वती को घोषित किया गया।
जबकि सचिव पद पर पंकज सिंह ने जीत हासिल की। पंकज को 64 वोट मिले। वहीं तृप्ति को 57 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर नेहा ने जीती।नेहा को 62 वोट मिले जबकि 58वोट लेकर बरखा दूसरे स्थान पर रही। यूआर पद पर दीपक सिंह जीते उन्हें 65 वोट मिले जबकि अनिता को 56 वोट प्राप्त हुए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविन्द सिंह की देखरेख में हुए चुनाव हुए। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button