चुनाव

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 11 सितंबर को होगा छात्र संघ चुनाव

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 11 सितंबर को होगा छात्र संघ चुनाव

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव 2026-27 के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने शुक्रवार को गढ़वाल विवि के सीनेट हॉल में चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए 11 सितंबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के तुरंत बात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रो. सती ने बताया कि छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष,छात्रा प्रतिनिधि,विवि प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर होंगे। 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक व 3 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नामांकन की तिथि रखी गई है। 5 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नामांकन वापसी और 5 बजे तक प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना व देर सांय परिणामों की घोषणा की जाएगी। कहा कि 12 सितंबर को प्रातः 10.00 बजे एसीएल हॉल में निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। छात्र संघ चुनाव अधिकारी प्रो. सती ने बताया कि प्रत्याशी नामांकन पत्र 2 सितम्बर से चुनाव कार्यालय सीनेट हॉल से प्रातः 10 बजे से प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि नामांकन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। मौके पर बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. सीमा धवन, प्रो. जेपी मेहता, डा. एस एस बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button