उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 हैं मतदाता
निर्वाचर विभाग ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट
देहरादून,
वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण अभियान-एसआईआर के बाद उत्तराखंड के मतदाताओं पर तस्वीर साफ हो गई। शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने
अंतिम वोटर लिस्ट जारी की। अब राज्य में मतदाताओं की अंतिम संख्या 71 लाख 58 हजार 949 हैं।
एसआईआर की प्रक्रिया में दावे और आपत्तियों की सुनवाई के बाद एक लाख 29 हजार 872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। जबकि एक लाख 04 हजार 708 वोटर के नाम हटा दिए गए हैं। 14 जुलाई केा जारी ड्राफ्ट के आधार पर देखा जाए तो एसआईआर की प्रकिया में 8 लाख एक हजार 813 वोटर के नाम कट गए हैं।
बुधवार से शुरू होगा विशेष अभियान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार से नए वोटर को जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत नए वोटर अपना शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान किन्हीं वजहों से अपात्र पाए गए लोग भी नए सिरे से वोटर बनने के लिए दावा कर सकते हैं।